छेड़खानी के मामले में दो पक्षों के बीच पत्थर बाजी के बाद तीन युवक गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत करिंगा गांव में छेड़खानी को लेकर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और पत्थर बाजी होने लगी. इस सूचना पर सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया. उस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धीरज कुमार, सैफ अली एवं चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी किए जाने के बाद आज इस घटनाक्रम को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में तनातनी हो गयई और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे.

उस दौरान कुछ लोग चुटहिल भी हुए. वही स्थिति को संभालते हुए त्वरित कार्रवाई में छेड़खानी के आरोपित सहित दोनों पक्ष से तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें जेल भेजा जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती संध्या एक नाबालिक लड़की दवा खरीद कर घर जा रही थी. उसी बीच उसके साथ एक युवक के द्वारा छेड़खानी किया गया था. जिसके बाद उसके द्वारा घर जाकर अपने पिता को इस घटना की जानकारी दी गई.

उस मामले में पीड़िता के पिता के द्वारा मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. वही इस घटना को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव शुरू हुआ, जिसको लेकर छेड़खानी के आरोपित सहित दोनों पक्ष से तीन युवकों को गिरफ्तार का जेल भेजा गया है. साथ ही साथ पुलिस के बयान पर भी विधि- व्यवस्था तोड़ने के आलोक में अलग से कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *