महावीरी पूजा को ले पारम्परिक हथियारों के साथ निकला भव्य जुलूस ; पहलवानों के बीच दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के मशरक प्रखण्ड के डुमरसन मेला में दो दिवसीय महावीरी पूजन सह अखाड़ा मेला के दूसरे दिन सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महावीरजी की प्रतिमा का पूजा अर्चना करने के बाद भारी पुलिस बल सुरक्षा ब्यवस्था के बीच पारम्परिक हथियारों व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते भव्य जुलूस निकाला गया.

जुलूस में मशरक सीओ रविशंकर पाण्डेय, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, मुखिया बच्चा लाल साह, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार सोनी, लाईसेंस धारी अरूण, आयोजन समिति के शिलानाथ प्रसाद सहित हजारों युवक जुलूस में जयकारा लगाते हुए चल रहे थे. जुलूस महावीर मंदिर स्थल से डुमरसन बाजार, राजापट्टी गोला बाजार, राजापट्टी होते हुए डुमरसन मेला अखाड़ा स्थल पहुंचा.

जिसके बाद बनियापुर के राजद विधायक केदारनाथ सिंह, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, अंचल सीओ राधेश्याम पांडेय ने पहलवानों से परिचय प्राप्त करते हुए पहलवानी दंगल शुरू हुआ. पहलवानी दंगल में यूपी के गोरखपुर से राज बहादुर पहलवान, छोटू पहलवान, बनारस से आनंद बहादुर पहलवान, गोपालगंज से सोनू पहलवान के साथ साथ कई दिग्गज पुरुष और महिला पहलवान पहुंचे हुए थे. पहलवानों का दंगल देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी. रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ. बताते चलें कि महावीरी पूजन सह अखाड़ा मेला का 50वां वर्षगाठ धूमधाम से मनाया जा रहा है.

सारण, सिवान व गोपालगंज जिले के सीमावर्ती जगह पर यह महावीरी पूजन सह अखाड़ा मेला में काफी भीड़ उमड़ पड़ी और जय श्री राम के नारो की गूंज से क्षेत्र पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. दो दिवसीय कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर मढौरा एसडीपीओ इन्द्रजीत बैठा नजर रख रहे हैं. वे खुद हर गतिविधि पर विशेष नजर बनाये हुए हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *