छपरा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन व्यक्ति की हुई मौत

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गौरा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्मदपुर गांव में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में गौरा ओपी क्षेत्र कहा महम्मदपुर गांव निवासी स्व शभू राय के 60 वर्षीय पुत्र धूमन यादव, गंगा राय के 50 वर्षीय पुत्र उमेश राय और महाबीर साह के 40 वर्षीय पुत्र राजेश साह शामिल हैं.

मिली जानकारी के अनुसार बारिश आने पर तीनों लोग एक पेड़ के नीचे छुपाना चाहा, तबतक आसमानी बिजली की चपेट में आ गए. हादसे में एक ही गांव के तीन लोगो की चपेट में आने से  पूरे गांव में कोहराम मच गया. स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

हादसा में महम्मदपुर गांव निवासी धूमन यादव के पत्नी गीता देवी का रोरो कर बुरा हालत था. धूमन राय के दो बेटे है. उमेश प्रसाद राय की पत्नी पूनम देवी के विलाप से माहौल गमगीन हो गया. उमेश राय के दो बेटा और एक बेटी है. राजेश साह की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया.

पत्नी बबिता देवी का हाल रोरो कर बुरा था. राजेश साह को दो पुत्र है.  वहीं पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद में परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *