छपरा में गोली मारकर एक युवक की हत्या ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत इंदिरा नगर मोहल्ला में शनिवार की रात्रि अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसे आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृत युवक छपरा नगर थाना के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय मोतीलाल चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार बताया गया है.

इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस मामले में सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ राजन राजपूत ने बताया कि वह युवक अस्पताल में डेड ही लाया गया था. उसके सीने में गोली मारी गई है. इस घटना के बाद जहां शहर में हड़कंप मच गया, वहीं सदर अस्पताल में काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई.

सदर अस्पताल पहुंचे नगर थाना के सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों के बयान के बाद की घटना के कारणों का पता चल सकेगा. वैसे फिलहाल परिजन भी कुछ बतला नहीं पा रहे हैं.

23 जुलाई को भी अपराधियों ने एक किशोर को गोली मार किया था जख्मी

बता दें कि विगत 23 जुलाई की रात्रि भी बदमाशों ने एक किशोर को गोली मारकर जख्मी कर दिया था. जख्मी किशोर नगर थाना अंतर्गर इंदिरा मोहल्ला निवासी सोनेलाल बांसफोड़ का 14 वर्षीय पुत्र विकास कुमार था. जख्मी किशोर को परिवार वालों के द्वारा आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया था जहां उसका उसका उपचार किया गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *