30 टन चावल लदा ट्रक रास्ते से हो गया गायब ; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र से चलने के बाद 30 टन चावल लदे एक ट्रक के रहस्यमय तरीके से गायब होने की घटना ने व्यापार और परिवहन क्षेत्र में चिंता पैदा कर दी है. पीड़ित कारोबारी परमानन्दपुर के एसके ट्रेडर्स के सुजीत कुमार ने आरोप लगाया है कि ट्रांसपोर्टर, चालक और वाहन मालिक के बीच मिलीभगत के चलते उनका माल कहीं और बेच दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2025 को सुजीत कुमार ने एए ट्रेडर्स के माध्यम से 30 टन चावल (588 बैग, लगभग 30.365 टन) की ढुलाई भाटापारा, छत्तीसगढ़ स्थित अभिनव इंडस्ट्रीज तक करने का आदेश दिया. अगले दिन ट्रक उनके गोदाम से रवाना हुआ, लेकिन तय समय पर माल गंतव्य तक नहीं पहुंचा.

Add

कारोबारी के मुताबिक, जब चालक रवि यादव से संपर्क किया गया, तो उसने वाहन खराब होने की बात कही, लेकिन 27 नवंबर के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और तब से कोई संपर्क नहीं हो सका. न ही चावल अब तक निर्धारित स्थान पर पहुंचा. सुजीत कुमार ने पुलिस में आवेदन देते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रोपराइटर, ट्रक चालक और वाहन मालिक के बीच आपसी साजिश के तहत यह चोरी की गई हो सकती है. उन्होंने पुलिस से पूरी गहन जांच, दोषियों की पहचान और चोरी हुए 588 बैग चावल की बरामदगी की मांग की है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *