23 एवं 24 दिसम्बर को आयोजित होगी तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता (प्रारंभिक) परीक्षा-2022

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – बिहार कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के सफल संचालन हेतुसारण जिलाधिकारी राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से सारण समाहरणालय सभागार में आयोजित ब्रीफिंग में उपस्थित केन्द्राधीक्षक, केन्द्र प्रेक्षक, स्टैटिक दण्डाधिकारी, स्टैटिक महिला दण्डाधिकारी, गस्तीदल दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को संबोधित करते हुए परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु आवष्यक निर्देश दिया गया.

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2022 दिनांक 23 दिसंबर को दो पालियों में होगा. प्रथम पाली पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 12ः15 बजे तक तथा द्वितीय पाली 02ः00 बजे अपराह्न से 4ः15 बजे अपराह्न तक की होगी. जबकि परीक्षा का आयोजन दिनांक 24 दिसंबर को एक पाली में पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 12ः15 बजे तक होगी. परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय में दस परीक्षा केन्द्र बनाये गये है.

जिसमें अब्दूल क्यूम अंसारी उच्च विधालय ब्रह्मपुर, गांधी उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज, दौलतगंज, छपरा, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय गोपेश्वर नगर, लोकमान्य उच्च विद्यालय, गांधी चौक, राजेन्द्र कॉलेजिएट स्कूल, गुदरी, साधुलाल पृथ्वीचन्द्र प्लस टू विद्यालय, करीमचक, बी सेमीनरी इंटर कॉलेज, एलएनबी उच्च विद्यालय, मोहन नगर, मिश्रीलाल साह आर्य कन्या उच्च विद्यालय, साहेबगंज, राजपूत उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज, छपरा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. जिसमें 4684 परीक्षार्थी भाग लेंगे.


ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा के सफल संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आयोग के निर्धारित मानक के अनुरूप प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 1-4 सशस्त्र पुलिस बल, महिला पुलिस बल, 23 केन्द्र प्रेक्षक, 10 स्टैटिक दण्डाधिकारी, 05 गश्तीदल दण्डाधिकारी, 02 उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल परीक्षा तिथि को प्रातः 06ः30 बजे अपनी प्रतिनियुक्ति स्थल ग्रहण कर लेंगे एवं परीक्षा के समाप्ति के बाद भी केन्द्र पर उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करेंगे.जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, संबंधित केन्द्रो पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालित करना सुनिश्चित करेंग.  उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी विशेष सर्तकता रखते हुए अपनी जवाबदेही निभाऐंगे.


परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर ही केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की सहायता से परीक्षार्थियों की शारीरिक जाँचोपरांत, उनके प्रवेश पत्र को देख कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश करेने देंगे. सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ-साथ परीक्षा केन्द्र की विडियोग्रॉफी कराने का निर्देश दिया गया है. सभी केन्द्राधीक्षक को निर्देश दिया गया कि सीट प्लान इस तरह किया जाय कि परीक्षार्थी के बीच की दूरी कम से कम तीन फीट आवश्यक हो तथा उसकी एक प्रति परीक्षा कक्ष के अलावे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया गया है ताकि परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधा मिल सके.

परीक्षा कक्ष में प्रत्येक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी हीं बैठाये जाऐंगे. परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिभाईस चिट, चाकू, माचिस, ब्लेड आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा. अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा को परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश दिया गया है.


इस परीक्षा सफल संचालन हेतु अनुमंडल कार्यालय सदर, छपरा के कार्यालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी जिसका दूरभाष संख्या-06152-242444 है. यह नियंत्रण कक्ष परीक्षा तिथि को 09 बजे पूर्वाह्न से 06 बजे अपराह्न तक कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी सदर, श्रीमती आई.वी.मोरगेन, मोबाईल नम्बर 9304259750 रहेंगी. इसके अलावे जिला शिक्षा पदाधिकारी मोबाईल नं-8544411907, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा मोबाईल नंबर-9473191269, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर छपरा मोबाईल नंबर-9431800075 पर सम्पर्क किया जा सकता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *