देशरत्न डॉक्टर राजेन्द्र जयंती समारोह का प्रेक्षागृह में होगा भव्य आयोजन : कायस्थ परिवार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – आगामी 3 दिसंबर को शहर के प्रेक्षा गृह सभागार में देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती धूम-धाम से मनाई जाएगी. साथ ही सैकड़ो चित्रांश व्यक्तियों को भी उनके प्रतिभा एवं उपलब्धियों के मद्दे नजर सम्मानित किया जाएगा. इस आशय से सम्बंधित जानकारी शनिवार को शहर के भगवान बाजार स्थित मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स के उत्सव भवन सभागार में कायस्थ परिवार द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई.

इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अभिजीत श्रीवास्तव ने कहा कि जयंती समारोह में देश-विदेश के ख्याति प्राप्त लोग सम्मिलित होंगे. जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, विधि एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चित्रांश समाज के लोगों को चित्रांश सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का अनुसरण आज सम्पूर्ण भारत कर रहा है. ऐसे में युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज का नाम विश्व पटल पर स्थापित करने की आवश्यकता है.

आज सभी विधा में चित्रांश समाज का योगदान अतुलनीय है. आयोजन समिति के सक्रिय व कर्मठ सदस्य प्रिंस राज ने बताया कि आज युवा पीढ़ी को अपने विरासत को आगे बढ़ाने की जरूरत है. ऐसे में जयंती -सह – चित्रांश सम्मान समारोह कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक होगा. इस मौके पर संयोजक राजेश कुमार सिन्हा, आलोक कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता अजीत कुमार, अजय कुमार सहाय, मनीष कुमार, रूपेश नंदन, भूपेश नंदन, राकेश दत्त, मनोज कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *