11फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को ले की गई बैठक

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, बुद्ध मार्ग पटना के निर्देशानुसार सारण जिले में 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना सुनिश्चित है. जिसको सफल बनाने के लिए सारण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई. राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय से संबंधित सुलहनीय मामलों के निष्पादन पर चर्चा हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में छपरा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ दावा वाद से संबंधित मामलो पर चर्चा किया गया.

उक्त बैठक में सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सारण को निर्देशित किया गया कि दावा वाद से संबंधित चिन्हित मामलों में पक्षकारों एवं दावा कम्पनी के साथ प्रीसीटिंग करते हुए सूची सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया एवं यह भी अनुरोध किया गया कि न्यायालय कार्य से जुड़े सभी लोग पक्षकारों को सूचित करे कि वे अगामी लोक अदालत दिनांक- 11 फरवरी 2023 को सुलह के आधार पर अपने सुलहनीय आपराधिक एवं दावा वाद से संबंधित मामलो का निपटारा कराये और लोक अदालत को सफल बनायें.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *