छपरा में फिर नाबालिक के साथ गैंगरेप ; वीडियो वायरल, त्वरित कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक किशोरी के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हद तो यह है कि दुष्कर्मियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया है. वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में गैंगरेप के मुख्य आरोपी रविंद्र कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया.

 

जबकि, अन्य तीन दुष्कर्मी अभी भी फरार चल रहे हैं. वहीं पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी को 164 का बयान के लिए व्यवहार न्यायालय भेजा, जहां बयान के बाद किशोरी का मेडिकल टेस्ट कराए जाने की प्रक्रिया छपरा सदर अस्पताल में की जा रही है. इस घटना में सारण एसपी गौरव मंगला ने बताया कि एक किशोरी से के साथ गैंगरेप का वीडियो वायरल हुआ है. उस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रविंद्र कुमार राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

विदित हो कि विगत 15 जनवरी की रात्रि शहर में एक बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी. उस मामले में जितेंद्र और रवि को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना की पुलिस ने दहियावां निवासी रंगलाल राय के पुत्र जितेंद्र राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वही नामजद दूसरा आरोपी दशरथ राय का पुत्र रवि कुमार अभी भी फरार चल रहा है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *