10 से 15 जुलाई के बीच आयोजित होगी दल फौकानिया एवं मौलवी की परीक्षा

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा बताया गया कि छपरा शहर के तीन परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 10 से 15 जुलाई 2023 के बीच फौकानिया एवं मौलवी की परीक्षा का आयोजन होगा.परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली 08:45 बजे पूर्वाहन से 12:00 बजे मध्यान तक तथा द्वितीय पाली 01:45 बजे से 05:00 बजे अपराह्न तक की होगी. फोकानिया परीक्षा-2023 के लिए राजपूत उच्च विद्यालय छपरा एवं सारण एकेडमी,छपरा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. जबकि मौलवी परीक्षा-2023 के लिए राजेंद्र कॉलेजिएट छपरा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है.

परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्र पर स्टैटिक दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी, गश्ती दल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित महिला एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. जो परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व अपनी प्रतिनियुक्ति का स्थान ग्रहण कर परीक्षा समाप्ति के उपरान्त तक उपस्थित रह कर विधि व्यवस्था संधारित करेंगे.

स्टैटिक दण्डाधिकारी परीक्षा केन्द्र हॉल में प्रवेश करने से पूर्व प्रत्येक अभ्यर्थी की भौतिक सत्यापन कराते हुए यह सुनिश्चित कर लेंगे कि अभ्यर्थियों के पास प्रवेश पत्र और लेखन सामग्री के अलावे सादा कागज क्लिपबोर्ड, स्लाइड रूल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न हो.


सभी दण्डाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक को निदेश दिया गया कि परीक्षार्थियों के लिए सीट प्लान को परीक्षा कक्ष के अलावे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर प्रदर्शित करने का भी निदेश दिया गया है ताकि परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधा मिल सके. परीक्षा अवधि में अनुमंडल पदाधिकारी सदर परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू करना सुनिश्चित करेंगे. कदाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए अभिभावकों, परीक्षार्थियों एवं वीक्षकों के विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी.

परीक्षा को स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अनुमंडल कार्यालय, सदर छपरा के कार्यालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष संख्या-06152-242444 है. नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी के रूप में श्रीमती आई०वी०मोरगेन, कार्यपालक दण्डाधिकारी, सदर, मो० 9304259750 रहेंगी.

किसी भी आकस्मिक स्थिति में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण मोबाईल नंबर 8544411907, अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा मोबाईल नंबर 9473191269 एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर छपरा मोबाईल नम्बर-9431800075 से संपर्क किया जा सकता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *