संविधान दिवस के अवसर पर जयप्रकाश महिला कॉलेज में निबंध, क्विज, भाषण प्रतियोगिता एवं सेमिनार का किया गया आयोजन

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  राज भवन सचिवालय एवं UGC के दिशा निर्देश के आलोक में जयप्रकाश महिला महाविद्यालय छपरा के गृह विज्ञान विभाग, मनोविज्ञान विभाग तथा महाविद्यालय के सभी विभागों द्वारा आज संविधान दिवस के अवसर पर भारत के संविधान के परिपेक्ष में निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ मंजू कुमारी सिन्हा के अध्यक्षीय भाषण से हुआ जिसमें उन्होंने अपने भाषण में बताया कि भारत का संविधान हमें जीवन जीने की राह दिखाता है तथा यह हमें जीवन पथ की सारी बातों को बारीकी से समझाता भी है. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने संविधान दिवस के अवसर पर अपने विचारों को अभिव्यक्त किया. जिसमें गृह विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आंचल सिंह ने महिलाओं के जीवन में संविधान के व्यावहारिक महत्व को समझाया. वहीं डॉ सुप्रिया पाठक ने कहा कि संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा व एकता का प्रतीक बताया.

Add

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी वर्ग की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. जिससे शिखा श्रीवास्तव, पूजा, आरती, महिमा, हिन्दी विभाग की रिजाइन परवीन, कशिश, आराध्या, आदि छात्राएं शामिल हुई. भाषण प्रतियोगिता में रिसर्च स्कॉलर शिखा श्रीवास्तव प्रथम रहीं, पूजा कुमारी तथा आरती कुमारी ने क्रमशः द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया. निबंध प्रतियोगिता में महिमा कुमारी ने प्रथम, कशिश सिंह ने द्वितीय तथा आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी शिखा श्रीवास्तव ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार की सराहनीय भूमिका रही.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *