स्नान करने गया व्यक्ति लौटकर नहीं आया घर, नदी से मिली लाश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के सोनपुर थाना अंतर्गत गंगा नदी में स्नान करने गए एक युवक की गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब कर मृत्यु हो गई. मृत युवक जिले के पहलेजा ओपी अंतर्गत सैदपुर गांव निवासी राजेंद्र सहनी का 38 वर्षीय पुत्र भुलन सहनी बताया गया है. काफी देर तक जब युवक घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने उसकी खोजबीन की तो नदी से उसका शव बरामद किया गया.

यह देखकर परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पहलेजा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया है. इस दौरान परिजनों ने बताया कि गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए हुए था.

काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर जब उनके द्वारा खोजबीन की गई तो नदी से उसका शव बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण नदी में डूब कर उसकी मौत हुई है. इस मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *