तस्करी के लिए ले जा रहे 59 मवेशियों को बरामद कर पुलिस ने आठ तस्करों को किया गिरफ्तार ; दो कंटेनर व एक मिनी ट्रक जब्त

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के कुचायकोट पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलथरी पुलिस पोस्ट के पास पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर दो ट्रक कंटेनर और एक ट्रक से 59 मवेशियों को बरामद किया है. जिनमें चार पशुओं की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने बरामद किए गए मवेशियों को सिवान स्थित गौशाला में देख रेख के लिए सुपुर्द किया है. मिली जानकारी के अनुसार कुचायकोट थानाध्यक्ष साक्षी राय को सूचना मिली थी कि पशुओं की एक बड़ी खेप यूपी से बिहार के तरफ लाई जानी है.

उक्त सूचना के आधार पर देर रात थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनएच 27 के सीमापवर्ती क्षेत्रों में गाड़ियों की जांच पड़ताल शुरू की. उसी क्रम में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के तरफ से आ रहे 2 कंटेनर और एक ट्रक से 59 पशुओं को बरामद किया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 वाहनों को जब्त करते हुए कुल 8 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार किए गए पशु तस्करों में यह है शामिल

गिरफ्तार किए गए पशु तस्करों में हरियाणा के पलवल जिले के हतीन थाना अंतर्गत हातिम गांव निवासी हरीश, उसी गांव के मुबारी, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाना अंतर्गत मीरापुर गांव निवासी हरीश, उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा थाना अंतर्गत टांडा गांव निवासी जुल्फीकार,

 

 

मुजफ्फरनगर जिले के समबल हेड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत मुजठा गांव निवासी महबूब, मेरठ जिले के फलावर थाना अंतर्गत काले गांव निवासी अनीश, अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के काली के पुरवा गांव निवासी रिजवान तथा रायबरेली जिले के भदोखर थाना अंतर्गत पूरेभुवा गांव निवासी चंदन सिंह शामिल है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *