सिंगही सदगुरु सदाफल देव आश्रम मे रक्तदान शिविर का आयोजन कर गुरु भाई बहनों ने 100 यूनिट किया रक्तदान

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सुपुज्य संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के जन्म दिवस समारोह के अवसर पर छपरा शहर के डोरीगंज थाना अंतर्गत सिंगही गांव स्थित श्रीसद्गुरु सदाफल देव आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उस अवसर पर सारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए गुरु भाई बहनों ने रक्तदान महादान कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान किया. रक्तदान शिविर में 50 गुरु भाई बहनों ने 100 यूनिट रक्तदान किया.

उस अवसर पर सारण प्रमंडल के परामर्शक उमाशंकर सिंह, सचिव महात्मा महतो, उप सचिव विनोद साह, उत्तर बिहार यज्ञ प्रभारी भुनेश्वर सिंह, सदर संयोजक उदय शंकर साह सारण जिला ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राय, कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुमार उपदेष्टा रामबाबू प्रसाद शिक्षक, सोनपुर संयोजक शंकर प्रसाद कश्यप सारण प्रमंडल मंत्री राज किशोर सिंह, सारण प्रमंडल युवा मंत्री राजा कुमार, सोनपुर संयोजिका सविता देवी, बलराम दास अग्रवाल, भुवनेश्वर ठाकुर, दौलत देवी, डॉ शशिकांत मिश्रा मढ़ौरा संयोजक एवं सत्य प्रकाश गुप्ता  बैजू राय व्यास मुख्य रूप से उपस्थित थे.

सदर अस्पताल छपरा से चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद, अभय कुमार दास, उर्मिला कुमारी, मनोज कुमार गुड्डू कुमार, संजय कुमार, अशोक पासवान एवं डाटा ऑपरेटर  अविनाश कुमार की उपस्थिति सराहनीय रही.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *