अनियंत्रित कार दरवाजे को क्षतिग्रस्त करते हुए घर में घुसी ; हो-हंगामा के बीच पहुंची पुलिस

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत धर्मनाथ मंदिर लाल कोठी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर बंद घर के दरवाजे को क्षतिग्रस्त करती हुई घर में घुस गई. हालांकि उस दौरान कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन उस कार के साथ घर का दरवाजा और घर के अंदर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी. उस दौरान कार दरवाजे में फंस गई और निकल नहीं पा रही थी. जिसके बाद दोनों पक्ष के बीच जमकर हो-हंगामा हो गया. एक दूसरे को देख लेने की बात भी हो गई. तब हो हंगामा के बीच मोहल्ले वासी वहां एकत्रित हो गए और इसकी सूचना गृह स्वामी मंजू देवी के द्वारा 112 डायल पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.

 

बताया जा रहा है कि उक्त क्षतिग्रस्त कार गुदरी राय के चौक मोहल्ला निवासी किसी व्यक्ति की है. दुर्घटना के समय कार में चार-पांच लोग सवार थे. कार चला रहे युवक के द्वारा धर्मनाथ मंदिर से आगे बढ़ाने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और लाल कोठी के बगल से नदी तट की तरफ जाने वाले रास्ते में मुड़ने के बाद सामने एक घर के लोहे के दरवाजे को जोर से टक्कर मारने के बाद घर में जा घुसी.

उस दौरान घर के अंदर खड़ी कार भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि बड़ा हादसा संयोगवश टल गया, क्योंकि मोहल्ले में कुछ बच्चे खेल रहे थे. लेकिन कोई भी उस कार की चपेट में नहीं आया. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक कुछ नरम पड़ी, नहीं तो बवाल हो सकता था. क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त कार चालक के पक्ष में अनेक लोग वहां पहुंच चुके थे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *