सारण में जहरीली शराब से फिर हुई एक मौत ; एक पखवारे पहले हुई थी दर्जनों मौतें

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक पखवाड़े पहले जहां जहरीली शराब के कारण दर्जनों मौतें हुई थी. वही आज 2 जनवरी को भी जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक जिले के तरैया थाना अंतर्गत शहनवाज पुर गांव निवासी राजेश साह का 25 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार बताया गया है. जहरीली शराब पीने से उस युवक के आंखों की रोशनी पहले गई.

इसके बाद उपचार के क्रम में उसकी मौत हुई है. मृत युवक के पिता राजेश साह ने बताया कि वह 1 जनवरी को घर से खाने पीने की पार्टी मनाने गया था और रात्रि में शराब पीकर घर आकर सो गया. आज जब वह उठा तो उसकी तबीयत खराब थी और उसके द्वारा बताया गया कि उसे सब कुछ धुंधला दिखाई दे रहा है. जिसके बाद उसे तरैया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई और स्थिति बिगड़ने पर उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के क्रम में उसकी मौत हुई है.

वैसे सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर किशोर कुणाल ने बताया कि किसी जहरीला पदार्थ पीने के कारण अचेत अवस्था में उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी नाजुक की स्थिति देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे पीएमसीएच लेकर नहीं गये और कुछ घंटे बाद उपचार के क्रम में उसकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है. उसकी मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *