सारण एसपी ने जनता दरबार में सुनी 94 फरियादियों की फरियाद ; संबंधित थाना को कार्रवाई के लिए दिया निर्देश

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण एसपी संतोष कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में 94 फरियादियों की फरियाद सुनी और उनकी समस्याओं/शिकायतों को सुनकर उनके समाधान एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उस दौरान पुनि अरविन्द कुमार, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, मुफ्फसिल अंचल, पुनि मंजू कुमारी सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल एवं पुनि मनोज कुमार सिंह, प्रभारी हिन्दी शाखा, पुलिस कार्यालय, सारण समेत अन्य संबंधित शाखा प्रभारी/पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस में अपने कार्यालय में आगंतुकों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु कार्रवाई व प्रयास किया जाता है, परंतु प्रत्येक शुक्रवार को यह कार्य विशेष रूप से निर्धारित ‘‘जनता के दरबार में पुलिस अधीक्षक’’ कार्यक्रम आयोजित कर किया जाता है. जिसमें बडी संख्या में आमजन अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आते हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *