संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौ’त ; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मढौरा थाना अंतर्गत चनना गांव में एक महिला की संदेहास्पद मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची मढौरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. मृत महिला जिले के मढौरा थाना अंतर्गत चनना गांव निवासी हिरण साह की 35 वर्षीय पत्नी रूमा देवी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला के मुंह से झाग भी निकला हुआ था.

उसकी संदेहास्पद मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला विषपान से मौत का प्रतीत होता है. मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है कि महिला की मौत कैसे हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *