श्रावणी मेला की तैयारी को ले जिलाधिकारी ने किया हरिहरनाथ क्षेत्र व नदी का निरीक्षण

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला पदाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला के द्वारा श्रावणी मेला-2023 से संबंधित हरिहरनाथ क्षेत्र का निरीक्षण किया गया. उस दौरान बताया गया कि श्रावणी मास के दौरान श्रद्धालु पहलेजाघाट से जल भरकर बाबा गरीबनाथ मंदिर, मुजफ्फरपुर जाते हैं. जिसको लेकर पहलेजाघाट पर बैरिकेडिंग, नियंत्रण कक्ष, साफ-सफाई एवं पर्याप्त मात्रा में बिजली की व्यवस्था करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया.

साथ ही श्रद्धालु पहलेजाघाट से जल भरकर कॉवरियां पथ होते हुए बाबा हरिहरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के उपरांत बाबा गरीबनाथ मंदिर, मुजफ्फरपुर जानेवाले कांवरिया पथ का भी निरीक्षण किया गया तथा कांवरिया पथ की मरम्मति एवं समुचित बिजली व्यवस्था करने हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया.

जिसके उपरांत जिला पदाधिकारी सभी संबंधित पदाधिकारी के साथ बाबा हरिहरनाथ मंदिर गये तथा मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास द्वार का निरीक्षण किया एवं मंदिर में आवश्यक व्यवस्था कराने हेतु संबंधित को निर्देश दिया. जिसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय में बैठक की गई एवं श्रावणी मेला के दौरान आवश्यक व्यवस्था करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी,

सोनपुर को निदेश दिया गया. निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी, सोनुपर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर, कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, सोनपुर, कार्यपालक अभियंता, PHED सोनपुर, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, सोनपुर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, सोनपुर, अंचल अधिकारी, सोनपुर तथा थानाध्यक्ष पहलेजा ओ०पी० उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *