नाव हादसे मे डू’बे तीसरे व्यक्ति का श’व डोरीगंज नदी घाट से बरामद ; तीन श’वों की तलाश जारी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियार गांव के समीप बीते एक नवंबर की देर शाम सरयु नदी में नाव पलटने से मृत सात लोगों में से तीसरे शव को तीन दिन बाद डोरीगंज थाना क्षेत्र के मेला घाट के सामने गंगा नदी से बरामद किया गया है. जबकि तीन शव अभी भी लापता हैं. तीसरे शव की शिनाख्त के बाद डोरीगंज थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मेला घाट के सामने गंगा नदी मे एक शव को देखा और इसकी सूचना थाने को दी.

जिसके बाद सदर सीओ सतेन्द्र सिंह की उपस्थिति मे शव को नदी से बाहर निकाला गया. जिसकी पहचान नाव हादसे मे लापता मटियार गांव निवासी स्व धर्मनाथ राम के 45 वर्षीय पुत्र सुभाष राम के रुप मे की गयी है. वहीं लापता अन्य तीन लोग जो एक ही परिवार के बताए जाते हैं, उनमें शत्रुघ्न प्रसाद की पुत्री तारा देवी, मनजी प्रसाद की पुत्री पिंकी कुमारी एवं धनजी प्रसाद की पुत्री रमिता कुमारी की खोज जारी है.

विदित हो कि एक नवंबर की शाम जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियार गांव के समीप सरयु नदी में नाव पलटने से 18 लोग लापता हुए थे, लेकिन एक-एक करके 12 लोग किसी तरह बचकर बाहर निकल गये. जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं के शव को बरामद कर लिया गया था. जिनकी पहचान स्थानीय निवासी मुन्ना प्रसाद की पत्नी छठिया देवी एवं शिव वचन प्रसाद की पत्नी फूल कुमारो देवी के रूप में की गई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *