शहर में दिनदहाड़े चो’री कर रहे चो’र को रंगे हाथ पकड़ पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा ; व्यवसायियों में आक्रोश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर में इस समय चोरों का आतंक बढ़ गया है. पुलिस की गस्ती के बावजूद भी प्रतिदिन कहीं ना कहीं चोरी की घटनाएं घटित हो रही है. जिसको लेकर शहर के व्यवसायियों में खासा आक्रोश है. चोर रात तो रात दिनदहाड़े भी चोरी की घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत कटहरी बाग मोहल्ला स्थित कृष्णा टाईल्स एवं मार्बल दुकान की है. जहां आज सुबह बारिश के दौरान दुकान खुली नहीं थी.

 

उक्त दुकान के ठेला चालक दुकान के बाहर ही ठेले पर आराम कर रहे थे. तभी दुकान के समीप स्थित टाइल्स मार्बल के गोदाम में चार-पांच चोर बारिश के दौरान घुसे और लोहे के एंगल पर रखे गए टाइल्स मार्बल हटाकर एंगल ले जाने लगे तभी दुकान के सामने वाले घर के लोगों ने दुकानदार को सूचना दी. सूचना के बाद दुकान के ठेले पर आराम कर रहे कर्मचारी वहां पहुंचे. यह देखकर चोर वहां से भागने लगे.

तब तक दुकान के कर्मचारियों ने एक चोर को पकड़ लिया और पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया. व्यवसायियों द्वारा पकड़ा गया चोर नगर थाना अंतर्गत छोटा तेलपा निवासी सुग्रीव कुमार बताया गया है. पकड़े गए चोर के द्वारा चोरी में शामिल आधा दर्जन चोरों का नाम बताया गया है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है.

वही गिरफ्तार चोर के द्वारा बताये गये चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. इस मामले में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना में कृष्णा टाइल्स मार्बल दुकानदार वीरेंद्र साह मुखिया के द्वारा रंगेहाथ पकड़े गये चोर को पुलिस को सौंपा गया है.

जिसकी निशानदेही पर चोरी में शामिल अन्य अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. विदित हो कि विगत तीन दिन पहले नगर थाना अंतर्गत नंदलाल टोला मोहल्ले में दिनदहाड़े घर में घुसे चोर ने चोरी के दौरान स्थानीय निवासी रमेश सिंह की पत्नी मीना देवी को चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *