शर्मनाक : नवरात्र और माहे रमजान के पाक महीने में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – नवरात्र और माहे रमजान के पाक महीने में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना ने एक बार फिर सारण को कलंकित किया है. घटना जिले के परसा थाना क्षेत्र में घटित हुई है, जहां रिश्तेदारी में पहुंची 6 वर्ष की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है.

गिरफ्तार आरोपी परसा थाना क्षेत्र निवासी बुधन राम बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह बच्ची अपनी रिश्तेदारी में परसा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में पहुंची थी, जहां पड़ोस के एक युवक के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात बताई गई है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए परसा थानाध्यक्ष ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया. वह इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि अब सबकी निगाहें मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *