अलग-अलग हादसों में तीन व्यक्ति की मौत ; एक शव की नहीं हुई शिनाख्त

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में तीन व्यक्ति की मौत हो गई. जहां एक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में जहां दो व्यक्ति की मौत अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से हुई है. वही छपरा-सोनपुर रेल खंड पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हुई है.

सड़क हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान मकेर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी स्वर्गीय किशोर मांझी के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार एवं तरैया थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव निवासी स्वर्गीय परदेसी राय के 60 वर्षीय पुत्र देवनारायण के रूप में की गई है. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

वहीं तीसरी घटना में छपरा-सोनपुर रेल खंड पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद हरिहरनाथ ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया. समाचार प्रेषण तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी. मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *