वैलेंटाइन डे से पहले प्रेमिका से तकरार पर युवक ने गले में लगाया फंदा

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESKवैलेंटाइन डे से पूर्व प्रेम प्रसंग में एक युवक ने अपने गले में फंदा लगा दिया. हालांकि परिवार वालों ने उसे शीघ्र बचाकर छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका उपचार चल रहा है. उक्त युवक छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत कटहरी बाग मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय आकाश कुमार बताया गया है, जिसका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

हालांकि परिवार वाले इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज करते रहे. वहीं सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि युवक की स्थिति अब ठीक है. इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि उस युवक का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है और प्रेमी प्रेमिका के बीच हुए अनबन को लेकर उसके द्वारा अपने गले में फंदा लगाया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *