सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्लर्क को ₹37 हजार रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार ; वेतन के बदले मांगा था कमीशन

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK –  बिहार के जमुई जिले अंतर्गत सोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने दबिश दी. जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. निगरानी टीम ने सीएचसी के हेड क्लर्क रूपेश कुमार को 37 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि आरोपी पर बकाया वेतन भुगतान कराने के बदले एक माह की सैलरी रिश्वत के रूप में मांगने का आरोप है. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चरैया में कार्यरत एएनएम राजनंदनी ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें बताया था कि 2 जून 2025 को योगदान देने के बाद अप्रैल महीने में सात माह का वेतन तो मिला, लेकिन चार महीने का भुगतान अभी भी लंबित था. इसी बकाया राशि को जारी कराने बदले हेड क्लर्क लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था.

सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल

डीएसपी ने बताया कि पीड़िता ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एएनएम ने पटना के निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज कराई थी. जिसके सत्यापन कराने में मामला सही पाया गया. इसके बाद विशेष टीम गठित की गई. आज शुक्रवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत सीएचसी सोनो में हेड कलर्क को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. निगरानी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके के अनुसार काम करते हुए जैसे ही पीड़ित के पास से आरोपी ने 37 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए उसे मौके पर ही दबोच लिया. कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया. सुरक्षा के मद्देनजर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *