विहिप बजरंग दल ने 700 फुट के तिरंगे के साथ निकाला तिरंगा यात्रा ; हजारों की संख्या में लोगों ने तिरंगे के साथ किया नगर भ्रमण

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर विहिप बजरंग दल के द्वारा शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया. इस तिरंगा यात्रा के आकर्षण का मुख्य केंद्र 700 फुट का तिरंगा रहा. छपरा शहर के नगरपालिका मैदान से निकाले गए इस तिरंगा यात्रा में डीजे की धुन पर हजारों युवा वंदे मातरम, भारत माता की जय , जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे.

यह तिरंगा यात्रा शहर के नगर पालिका मैदान से निकलकर नगरपालिका चौक, कचहरी स्टेशन रोड, मौना चौक, कटहरी बाग, करीम चक, साहेबगंज, नगर थाना चौक, डाकबंगला रोड, दरोगा राय चौक होते हुए भगवान बाजार तक पहुंचा जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया. इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के साथ शहर के समाजसेवी एवं हजारों की तादाद में युवा शामिल हुए. जिसमें मुख्य रुप से लक्ष्मी गुप्ता, धनंजय कुमार, वरुण प्रकाश राजा, अरुण पुरोहित, चरणदास, अनुज कुमार, नवीन कुमार मुन्नु, दीपक गुप्ता आदि शामिल रहे.

वही फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के संस्थापक मंटू कुमार यादव के द्वारा भी भारत माता की सुंदर झांकी के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *