विवाहिता की ह’त्या कर श’व को गायब करने का प्रयास ; झाड़ी से मिला श’व, ससुराल वाले फरार

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां एक विवाहिता की हत्या के बाद ससुराल वालों के द्वारा उसके शव को गायब करने का प्रयास किया गया. वहीं ग्रामीणों की सूचना के बाद मृत महिला के मायके वाले पटना से छपरा पहुंचे और शव को गांव स्थित झाड़ी से बरामद कर लिया गया. मृत महिला की पहचान जिले के तरैया थाना अंतर्गत फरीदपुर गांव निवासी विजय सिंह की 25 वर्षीय पत्नी मोनी देवी के रूप में की गई.

झाड़ी में पड़े शव को देखकर परिवार वालों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया. वहीं सूचना के बाद तरैया थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. महिला के गले पर काला निशान था. जिससे प्रतीत होता है कि महिला की हत्या रस्सी से गला घोंटकर या फंदा लगाकर की गई है.

6 वर्ष पहले हुई थी शादी

मृत मोनी देवी पटना जिले के फतेहपुर निवासी अवधेश सिंह की पुत्री थी. उसकी शादी करीब 5-6 वर्ष पहले हुई थी. इस बात की जानकारी देते हुए मृत महिला के बड़े भाई मृत्युंजय सिंह एवं रजनीश कुमार ने बतलाया कि उनके द्वारा तरैया थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी विजय सिंह से उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज और धूमधाम से की गई थी. शादी के बाद उनके शरीर से 3 वर्ष का एक बच्चा भी है,

लेकिन उनका जीजा विजय सिंह उनकी बहन को प्रताड़ित करता था और बराबर मारपीट करता था. इस घटना की सूचना उन्हें गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा दी गई. आज जब वे लोग तरैया थाना क्षेत्र पहुंचे तो ससुराल वाले शव लेकर फरार थे. खोजबीन के बाद पता चला कि वे लोग इस बात की सूचना दिए बगैर उसका दाह-संस्कार करने चले गए हैं.

झाड़ी में फेंक मिला शव

जिसके बाद वे लोग इस घटना की सूचना पुलिस को दिए. तब तक ससुराल वाले शव को ठिकाने लगाने की बजाए उसे झाड़ी में फेंक कर फरार हो गये. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *