लाइन होटल में शराब रख पुलिस केस में फसाने के षड्यंत्र में प्राथमिकी दर्ज ; जांच-पड़ताल शुरू

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव स्थित सिंह लाइन होटल में अवैध ढंग से शराब रख होटल संचालक को पुलिस केस में फंसाने के मामले में थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. दर्ज प्राथमिकी में थाना पुलिस जमादार उपेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि वे गश्ती दल के साथ एन एच 227ए पर गस्त लगा रहे थे कि मोबाईल फोन नम्बर 9431854121 से फोन कर बताया गया कि बंगरा गांव अवस्थित सिंह लाइन होटल में अवैध शराब बेचा जा रहा है.

तो पुलिस बल के साथ होटल में छापेमारी की गई तो होटल के पीछे काले रंग के प्लास्टिक में तीन पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई. मामले में जब होटल संचालक सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव निवासी विशाल कुमार सिंह पिता स्व बालेश्वर सिंह ने बताया कि शराब उसका नहीं है और वह शराब बेचने का धंधा नही करता है. वही उसके द्वारा बताया गया कि आधा दर्जन लोगों के साथ बंगरा गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह पिता राजकुमार सिंह के द्वारा शराब रख उसे फंसाया जा रहा है.

जिसमें उसके द्वारा होटल में लगें सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना दर्ज होने की बात बताई गयी. जब मामले में जांच पड़ताल की गई तो सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मौके पर घटना की मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने भी पहुंच जांच पड़ताल की और होटल संचालक को कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच-पड़ताल और सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *