पिता के साथ शौच करने गये बच्चे की नदी में डूबने से मौत ; शव की खोजबीन शुरू

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत बहरौली गांव स्थित खुशी साह के टोले में शुक्रवार को पिता के साथ शौच करने गये तीन वर्षीय बच्चे की घोघाड़ी नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे के शव की तलाश शुरू कर दी. हालांकि समाचार प्रेषण तक नदी से शव बरामद नहीं हो सका था. वह इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है.

मृत बच्चा स्थानीय निवासी इमरान हुसैन का 3 वर्षीय पुत्र चांद मोहम्मद बताया गया है. मौके पर पंचायत के मुखिया अजीत सिंह ग्रामीणों की मदद से डूबे बच्चे की तलाश में लगे रहे लेकिन बच्चे का शव बरामद नहीं हो सका. मौके पर परिजनों ने बताया कि बच्चा अपने पिता के साथ था. वही पिता के शौच के दौरान उन्हीं के साथ घोघाड़ी नदी के किनारे घाट तक पहुंचा, जहां पिता के द्वारा बच्चे को घाट के सीढ़ियों पर बैठाकर शौच के लिए थोड़ी दूर जंगलों की तरफ चले गए.

उसी दौरान बच्चा खेलने के दौरान घोघाड़ी नदी के गहरे पानी में डूब गया. बच्चा दो भाईयों ने बड़ा है. घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *