महिला वार्ड में जाने से रोकने पर युवक ने सुरक्षा गार्ड को जड़ा थप्पड़ ; मची अफरातफरी

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – महिला वार्ड में जाने से रोकने पर एक युवक ने सुरक्षा गार्ड को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई. मामला गोपालगंज सदर अस्पताल के महिला वार्ड का है. जहां महिला वार्ड में जाने से सुरक्षा गार्ड ने एक युवक को रोका तो वह आपे से बाहर हो गया और उस गार्ड के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया. गार्ड को थप्पड़ जड़ने के बाद युवक मारपीट करने पर उतारु हो गया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें आप उसे गार्ड को थप्पड़ जड़ते हुए और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है.

इस घटना के संबंध में मीरगंज थाने के जिगना गांव निवासी और सुरक्षा गार्ड शिवजी प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को उनकी ड्यूटी सदर अस्पताल के महिला वार्ड के गेट पर लगी थी. उस दौरान एक युवक आया और महिला वार्ड के अंदर घुसने का प्रयास करने लगा. उसको जब रोकने का प्रयास किया गया तो वह उलझ गया और जबरन महिला वार्ड में घुसने की कोशिश करने लगा. गार्ड ने जब मना किया तो उसने एक थप्पड़ उसके गाल पर जड़ दिया. मारपीट की सूचना मिलने के बाद साथी गार्ड भी मौके पर पहुंच गए और उस युवक की जमकर पिटाई की. जिसके बाद 112 डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. जहां पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है. उक्त युवक जिले के जादोपुर थाने के पतहरा गांव का रहनेवाला बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक के परिवार की किसी महिला को प्रसव पीड़ा हुआ था. जिसे महिला वार्ड में भर्ती कराया गया था. उसी महिला से मिलने के लिए युवक वार्ड में जबरन घुसने का प्रयास कर रहा था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *