बारात के दौरान बाइक सवार ने दो व्यक्ति को मारी टक्कर ; एक की मौत, चालक भी गंभीर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत पहिया ढाला के समीप जा रहे बारात में तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने दो व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत जहां अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई, वहीं दूसरे को पटना रेफर किया गया है. इस दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि बारात छपरा शहर के दहायांवा मोहल्ला से रिविलगंज गई थी और वहां पहिया ढाला के समीप से बारात निकल ही रही थी तभी अनियंत्रित बाइक के कारण यह दुर्घटना हुई है. मृतक शहर के नगर थाना अंतर्गत दहियांवा डीह मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामजन्म राय का 55 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश राय बताया गया है.

Add

 

वहीं घायल शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मासूम गंज मोहल्ला निवासी स्व यदुनाथ राय का 50 वर्षीय पुत्र राजाराम राय पीएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं दोनों को टक्कर मारने वाला घायल बाइक सवार रिविलगंज थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश महतो का पुत्र वीरेंद्र महतो बताया गया है. जिसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रामप्रवेश राय को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया. वहीं दूसरे व्यक्ति को पटना रेफर किया गया. इस दुर्घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *