मछली विक्रेता की गला दबा’कर ह’त्या के बाद श’व को फंदे से लटकाया ; परिजनों ने कहा दुकान पर सोया था

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दिघवारा थाना अंतर्गत बाजार पर मछली विक्रेता की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया गया. इससे पहले उसके साथ मारपीट किए जाने के भी साक्ष्य प्राप्त हुए हैं. मृतक दिघवारा थाना क्षेत्र के मीरपुर भूअआल गांव निवासी राजेश साह का पुत्र अंशु कुमार बताया गया है. जोकि वहां बाजार पर मछली बेचने का काम करता था. उसका शव बाजार स्थित करकरनुमा दुकान के अंदर से बरामद किया गया है.

हत्या के बाद उसके गले में रस्सी का फंदा फंसाकर करकट की कड़ी में लगाया गया था. वही उसके पैर में भी जख्म के निशान पाए गए हैं. जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या दुकान से बाहर गला दबाकर किए जाने के बाद शव को खींचकर दुकान के अंदर रस्सी के सहारे लटकाया गया था. जिससे कि मामला आत्महत्या का लगे. लेकिन जांच में यह बात सामने आई है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है.

वहीं परिवार वालों का आरोप है कि अंशु मछली बेचने के बाद दुकान पर ही सोता था. आज सुबह काफी देर तक घर नहीं आए तो जब लोग दुकान पहुंचे तो दुकान का दरवाजा खुला हुआ था. वे लोग अंदर गए तो देखा कि अंशु मृत पड़ा हुआ है. सूचना के बाद दिघवारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर स्थल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है. परिवार वालों का आरोप है कि उसके दुकान के आसपास के लोगों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. मारपीट कर गला दबाने के बाद उसके शव को दुकान के अंदर फंदे से लटकाया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *