छपरा जंक्शन पर डॉग स्क्वाड टीम ने फ्लैग मार्च कर चलाया सघन चेकिंग अभियान

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –    पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर RPF, RPSF, डॉग स्क्वाड एवं GRP के द्वारा संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया गया. उक्त अवसर पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि उच्चाधिकारी के निर्देशन में छपरा जंक्शन पर यात्रियों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक/RPF छपरा तथा प्रभारी निरीक्षक/ GRP टंछपरा के नेतृत्व में संयुक्त रूप से RPF/RPSF, डॉग स्क्वाड एवं GRP के द्वारा छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 01, 02, 03 व सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल ऑफिस, बुकिंग हॉल,

Add

यात्री हॉल एवं फुट ओवर ब्रिज पर फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च के दौरान यात्रियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग भी की गई. वही डॉग्स का टीम ने यात्रियों के सामानों की जांच डॉग से करवाई. वहीं यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने के संबंध में जागरूक किया गया एवं रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के संबंध में भी जानकारी दी गई. वहीं नशाखुरान से भी सावधान रहने की अपील की गई. बताया गया कि स्टेशन एवं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह अभियान लगातार चलाया जाएगा. वही शराब तस्करी को लेकर भी लगातार जांच की जा रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *