नीट परीक्षा में सफल नहीं होने पर छात्रा ने उठाया ऐसा कदम कि लिखना पड़ा Sorry mummy & papa….

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – नीट परीक्षा में सफलता नहीं मिलने और पारिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण एक छात्रा के द्वारा दुस्साहसिक कदम उठाया गया. उसका शव उसके घर में चादर के सहारे फंदे से लटके हुए पाया गया. मृत छात्रा छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत कटहरी बाग भुवनेश्वर पथ निवासी संजय कुमार की 19 वर्षीय पुत्री राजनंदनी कुमारी बताई गई है. उसके शव के साथ ही एक सुसा’इड नोट भी मिला है जिसमें उसने लिखा है कि Sorry mummy & papa…….!

उसका शव आज घर के कमरे में चादर के सहारे फंदे से लटकते हुए पाया गया. यह देखकर परिवार वालों में कोहराम मच गया. उसके पिता ने अगले वर्ष में नामांकन करने का आश्वासन दिया था. क्योंकि, माली हालत ठीक नहीं होने के कारण इस वर्ष वह परेशान थे. बता दें कि उसके पिता आभूषण दुकान पर कारीगरी का काम करते हैं. इसके साथ ही उनके कंधे पर एक बेटी की शादी करने के बाद तीन-चार बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी है.

बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है राजनंदिनी

बता दे की राजनंदिनी आईएससी पास करने के बाद घर पर रहकर ही नीट की तैयारी कर रही थी. इस बार नीट परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त नहीं होने के कारण उसका नामांकन नहीं हो पाया. जबकि, उसकी तीन सहेलियों के द्वारा सरकारी कॉलेज नहीं मिलने पर प्राइवेट कॉलेज में दाखिला ले लिया गया. लेकिन, उसके परिवार की माली हालत पेमेंट सीट पर जाने की नहीं थी.

पिता ने उसे समझाया भी कि अगले वर्ष किसी तरह एडमिशन करवा देंगे और राजनंदिनी का बीएससी में एडमिशन करवा दिया गया. लेकिन वह अपने आप को यह दिलासा नहीं दे पाई और ऐसा कदम उठाया, जिसके कारण परिवार आज सकते में है. सूचना के बाद नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. लेकिन, रात होने के करण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *