ब्रेकिंग : विवाद में ऑर्केस्ट्रा संचालक की गोली मारकर हत्या

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   छपरा जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर ऑर्केस्ट्रा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र निवासी परशुराम सिंह का 30 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार सिंह बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रुपेश मिर्जापुर में ऑर्केस्ट्रा का संचालन करता था.

शनिवार की देर रात्रि ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसे गोली मार दी गई. इस घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे उठाकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर मेराज आलम ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों में कोहराम मच गया.

वहीं जैसे इस बात की सूचना बनियापुर थानाध्यक्ष को लगी, वह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि और आर्केस्ट्रा संचालक की आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या की गई है. मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं परिवार वाले फिलहाल कुछ भी बताते से परहेज कर रहे थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *