ब्रेकिंग : दहेज के लिए विवाहिता की ह-त्या के बाद मायके वालों ने उसके पति के लाईन होटल पर लगा दी आग ; बवाल जारी

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए एक विवाहिता की फंदा लगाकर ह-त्या कर दी गई है. उसकी मृत्यु के समाचार मिलने पर मायके वाले जैसे ही उसके ससुराल पहुंचे, उनका आक्रोश फूट पड़ा. जिसके बाद आक्रोशित मायके वालों ने उसके पति के द्वारा किराए पर दिए गये लाइन होटल पर आग लगा दिया और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.

वही घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मशरक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. वही सूचना के बाद फायर ब्रिगेड का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और लाइन होटल पर लगे आपको बुझाया. मृत महिला मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी रितेश कुमार सिंह की 26 वर्षीय पत्नी रूबी देवी बतायी गई है.

इस मामले में मृत महिला के भाई अमनौर थाना क्षेत्र के सहादी गांव निवासी रामनरेश सिंह के पुत्र राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उसकी बहन रूबी देवी की शादी वर्ष 2017 में मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र रितेश कुमार सिंह से हुई थी. शादी के बाद दहेज में स्कार्पियो की मांग को लेकर उसे बराबर प्रताड़ित किया जा रहा था. आज मंगलवार की रात उनको फोन कर बताया गया कि आपकी बहन की मौत हो चुकी है. मौके पर जब वे पहुंचे तों देखा कि बहन का शव पड़ा हुआ है.

 

जिसके गर्दन पर गहरा जख्म हैं और पंखे से फंदा लटका पड़ा था. वही पति समेत सभी परिजन फरार हो गए हैं. वहीं इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया और उच्च पुलिस अधिकारी को बुलाने की मांग की. मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले जांच पड़ताल शुरू कर दिया है. वही मृत विवाहिता महिला के आक्रोशित परिजनों ने पति के किराए पर दिए सिंह लाइन होटल में आग लगा दिया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *