बैंककर्मी से लूटपाट के दौरान अपराधियों ने गोली मार की ह’त्या ; #छपरा से #सिवान में कर रहे थज नौकरी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA / SIWAN DESK –  सिवान जिले के पचरुखी थाना अंतर्गत चांदपुर गांव में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बैंक कर्मी से लूटपाट के दौरान गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. मृत बैंक कर्मी छपरा शहर का रहने वाला बताया गया है. मृतक की पहचान सारण के मुफस्सिल थाना अंतर्गत करिंगा कोठी गांव निवासी फागू बैठा का 23 वर्षीय पुत्र अजय कुमार बैठा के रूप में हुई है.

अजय पचरुखी बाजार स्थित बंधन बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत था. वह कैश कलेक्ट करने निकले थे. उसी दौरान दो बाइक सवार छह हथियारबंद अपराधियों ने उनसे पैसे छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर पेट और पीठ में गोली मार दी. जिसके बाद ₹90000 नकद के साथ मोबाइल, दस्तावेज लेकर फरार हो गए. बताया जाता है कि बैंक में रिपोर्ट करने के बाद दरौंदा थाना क्षेत्र के इंदापुर गांव में लोन का कलेक्शन करने के निकला थे.

वहीं, पैसा कलेक्ट करने के बाद वापस लौटते वक्त चांदपुर गांव के पास तीन बाइक पर सवार छह की संख्या में हथियार से लैस नकाबपोश अपराधियों ने उसे घेर लिया. उसके पास रखे कलेक्शन के पैसे छीनने लगे. अजय ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने पीठ और पेट में गोली मार दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं पचरचखी थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *