गोपालगंज में प्रिया म्यूजिकल ग्रुप की संचालिका की गला रेत कर ह’त्या

0 minutes, 1 second Read

Gopalganj Desk – गोपालगंज जिले के फुलवरिया
थाना के सहायक श्रीपुर ओपी स्थित मिश्रबतरहा जमुनीडीहन गांव में 24 वर्षीय किन्नर की गला रेत कर निर्म’म हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. विदित हो कि प्रिया म्यूजिकल ग्रुप संचालिका 24 वर्षीय किन्नर पूजा प्रिया मिश्रबतारहा जमुनीडीह नगीना सिंह के पुत्र संजय सिंह के मकान में 1 वर्ष से रह कर एक आर्केस्ट्रा का संचालन करती थी.

बुधवार को मकान के मालिक संजय कुमार ने श्रीपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही श्रीपुर ओपी अध्यक्ष अशोक कुमार ससस्त्र बल के जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे एवं जांच पड़ताल शुरू कर दी. साथ में घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गई है. अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी हथुआ अनुराग कुमार चुनाव स्थल पर लगे हुए हैं.

उन्होंने बताया कि विभिन्न बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है. साथ ही एफएसएल की टीम पहुंचकर घटना की विधिवत व बारीकी से विभिन्न बिंदुओं पर जांच करेगी. वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. समाचार प्रेषण तट हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *