बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े विद्यालय में घुस शिक्षिका के सीने में दागी गोली ; गंभीर स्थिति में रेफर

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – छपरा जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े विद्यालय में घुसकर बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका के सीने में गोली मार दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि सभी अपराधी बाइक से पहुंचे थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं गंभीर रूप से जख्मी शिक्षिका जिले के नगरा ओपी क्षेत्र के मुरार टोला निवासी मनजीत सिंह की 30 वर्षीय पत्नी कुमारी नमिता बताई गई है.

जो कि गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरार टोला में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी. वह आज विद्यालय में बच्चों को पढ़ा रही थी, तभी अपराधी पहुंचे उसे गोली मारकर फरार हो गये. जिसके बाद गंभीर रूप से जख्मी शिक्षिका को आनन-फानन में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वही छपरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है.

इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ धनंजय कुमार ने बताया कि महिला के राइट साइड सीने में गोली लगी है, जो कि एग्जिट है. उसका इंटरनल ब्लीडिंग हो रहा है. स्थिति बिगड़ रही थी. जिसको देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. हालांकि परिजन फिलहाल कुछ भी बताने में सक्षम नहीं थे. परिजनों का कहना है कि वह विद्यालय में पढा रही थी, तभी अपराधी पहुंचे और उसके सीने में गोली मारकर फरार हो गये.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *