नदी में स्नान करने गए तीन दोस्त लगे डूबने; एक किशोर की हो गई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले का अवतार नगर थाना अंतर्गत गंगा नदी में स्नान करने तीन दोस्त गए थे. स्नान करने के क्रम में तीनों दोस्त डूबने लगे. उस दौरान नाविकों के द्वारा उन्हें बचाने का प्रयास किया गया. उस दौरान दो किशोर को तो बचा लिया गया लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण एक किशोर की डूबने से मौत हो गई. जब तक उसे नदी से निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. जांच उपरांत चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत किशोर की पहचान जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत मौजपुर हसनकरी गांव निवासी शिव शंकर प्रसाद यादव के 14 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार यादव के रूप में की गई.

उसकी मृत्यु का समाचार मिलते ही अवतार नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया. घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह आठवीं कक्षा में पढ़ता था और तीन दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने के लिए गया था. जहां नहाने के क्रम में गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों और नाविकों के द्वारा उन्हें बचाने का प्रयास किया गया. उस दौरान दो किशोर को बचा लिया गया जबकि सोनू की डूब कर मौत हो गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *