बीएड फर्स्ट ईयर की परीक्षा केंद्र में किया गया बदलाव ; जाने जेपीयू ने क्या किया है बदलाव

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – जेपी विश्वविद्यालय प्रशासन ने  बीएड के सत्र 2022-24  फर्स्ट ईयर की दो में से एक परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है। जेपी विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो हरिश्चंद्र ने बताया कि 10 अप्रैल से शुरू हो रहे बीएड फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए निर्धारित विश्वविद्यालय परिसर स्थित पीजी बिल्डिंग मैं निर्धारित परीक्षा केंद्र को बदल दिया गया है. उन्होंने कहा कि उक्त केंद्र पर परीक्षा देने वाले सारे परीक्षार्थी अब जगदम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे.

बताते चलें कि बीएड फर्स्ट ईयर की परीक्षा 10 अप्रैल से 17 अप्रैल तक निर्धारित है. इसके लिए पूर्व में  प्रमंडलिय मुख्यालय स्थित शहर के राजेन्द्र कॉलेज छपरा केन्द्र पर सीवान व गोपालगंज जिले के सभी बीएड कॉलेजों के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं सारण जिले के सभी बीएड कॉलेजों के छात्र  अब विश्वविद्यालय परिसर की जगह जगदम कॉलेज कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे.

परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए विवि प्रशासन ने परीक्षा का समय  दिन के 11:00 से 2:00 बजे तक निर्धारित किया है. इससे ग्रामीण इलाके व  गोपालगंज तथा सीवान जिले  से आने वाले परीक्षार्थियों को थोड़ी राहत  रहेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *