बालू लदे नाव से गिरकर मजदूर की मौत ; शव बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत गंगा नदी से एक शव बरामद किया गया. जिसके बाद शव की पहचान बालू ढुलाई में लगे मजदूर के रूप में की गई. मृतक की पहचान बलिया जिला (उत्तर प्रदेश) के बैरिया थाना क्षेत्र के सिताब दियारा छकु टोला निवासी स्वर्गीय विद्या चौधरी के 36 वर्षीय पुत्र राजकिशोर चौधरी के रूप में की गई.

इस सूचना के बाद परिजन छपरा पहुंचे और रोना पीटना लग गया. उस दौरान बालू मजदूर के परिजनों ने बताया कि वह बालू वाले नव पर मजदूरी करते थे. बीते दिन नाव से गिरने के कारण वह नदी में डूब गए थे. जिसके बाद उनकी खोजबीन की जा रही थी.

आज पता चला कि नाव से गिरने के कारण नदी में डूब कर उनकी मौत हुई है. नदी से शव बरामद किए जाने के बाद थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *