दिनदहाड़े चोर-चोर का शोर मचाकर बंधन बैक कर्मी को पहले पीटा फिर हथियार के बल पर लूटी बाइक ; पिस्टल के बट से मारकर किया जख्मी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल्दी-अमनौर मुख्य पथ पर हथियारबंद अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मी के साथ नाटकीय ढंग से मारपीट कर उसकी बाइक लूट ली. वहीं लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल के बट से उसके ऊपर प्रहार कर जख्मी कर दिया. जिसके बाद उसकी बाइक लूटकर फरार हो गये. पीड़ित बंधन बैक कर्मी जिले के मकेर थाना क्षेत्र के जगदीश पुर गांव निवासी मुसाफिर मांझी के पुत्र चंद्र दीप मांझी बताये गये हैं.

घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि वह धरहरा से लोन की राशि वसूली कर के जलालपुर बैंक कार्यालय जा रहा था, तभी रास्ते मे अपहर चौक के पास दो बाइक सवार चार अपराधियो ने अचानक उसे रोककर चोर-चोर का शोर मचाते हुए मारपीट करने लगे और हथियार के बल पर बाइक लूट फरार हो गए. उसके द्वारा विरोध करने पर पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया और भेल्दी की तरफ फरार हो गए.

अपराधी हाफ पैंट और टीशर्ट पहने हुए थे. पीड़ित कर्मी ने बताया कि अपराधियों को लगा कि बाइक की डिक्की में वसूली का रूपया होगा लेकिन वसूली का रुपया वह बैंक भेज चुका था. जिसके कारण रुपया बच गया. घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच घटना की तहकीकात में जुट गये और आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल अपराधियो के शिनाख्त में जुटे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *