बच्चा चोरी कर भाग रहे चोर की लोगों ने जमकर की धुनाई ; पुलिस ने पहुंचकर बचाया तो चोर की निकलने लगी हंसी

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – दिनदहाड़े बच्चा चोरी कर भाग रहे एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस बात की सूचना भगवान बाजार थाना पुलिस को और 112 पर भी डायल कर दिया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के हाथों से उनको बचा लिया. घटना शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत पीएन सिंह कॉलेज के समीप की है.

स्थानीय लोगों के अनुसार एक महिला बगीचे में बच्चे के संग बैठी थी तभी उसका बच्चा धीरे से उठाकर भाग रहे युवक को लोगों ने महिला के शोर मचाने पर पकड़ लिया. जिसके बाद उसकी जमकर धुलाई शुरू हो गई. वहीं पुलिस ने भीड़ से बचाकर उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी पहचान कटिहार के कोढ़ा निवासी विनय कुमार कर्मकार के रूप में की गई.

अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चा चोर ने बताया कि वह कटिहार के परियारपुर का रहने वाला है. वहीं पुलिस के द्वारा उसे भीड़ से बचाए जाने के बाद वह अस्पताल में हंसते हुए देखा गया जिसके द्वारा लगातार अपने बयान को हंसी के साथ बदला जा रहा था. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में कागजी कार्रवाई चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *