नजरों से दूर हुआ आशिक तो मिलने के लिए छपरा पहुंची प्रेमिका ; क्यों फिसल रहे टीनएजर्स के पांव ?

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  कच्ची उम्र में आशिकी का बुखार आजकल आम बात हो गई है. परिवार वाले बोले नहीं की लड़के तो लड़के लड़कियां भी घर छोड़ कर फरार हो जा रही है. ऐसे अनेक मामले सामने आते रहे हैं. ताजा मामला आगरा, लुधियाना और छपरा से जुड़ा है. जहां, एक आशिक के नजरों से दूर होने के बाद नाबालिग लड़की भागकर छपरा पहुंचती है. दो-तीन दिनों तक मौज-मस्ती चलती है.

जिसके बाद वह लड़का उसे छपरा जंक्शन पर पुलिस को देखते ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ. तब छपरा जंक्शन रेलवे चाइल्डलाइन, आरपीएफ एवं जीआरपी के संयुक्त प्रयास से उस लड़की को पूछताछ के बाद बरामद किया जाता है. हालांकि उसका प्रेमी पुलिस को देखते हैं भाग खड़ा हुआ. लड़की उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की रहने वाली है, जो कि परिवार सहित लुधियाना में रहती है.

जहां छपरा शहर का एक लड़का किसी फैक्ट्री में काम करता था. उसी बीच दोनों की पहचान बनी थी. जब वह लड़का लुधियाना से छपरा आ गया और एक महीने बीतने के बाद भी जब लुधियाना नहीं गया तो वह लड़की लुधियाना से अपने आशिक के पास छपरा पहुंच गई. दो-तीन दिन मौज मस्ती के बाद छपरा जंक्शन पर उसका आशिक उसे छोड़कर फरार हो गय. जिसके बाद मामला खुला और रेलवे चाइल्ड लाइन, आरपीएफ एवं जीआरपी ने उस लड़की को बरामद कर उसके घर वालों को इसकी सूचना भेज दी है.

बता दें कि छपरा जंक्शन पर इस प्रकार चार लड़की और एक लड़के को रेलवे के द्वारा बरामद किया गया है. जिसमें लड़का के द्वारा बताया गया कि उसकी सौतेली मां उसे बहुत पीटता है जिसके कारण वह घर से भागा है जबकि एक लड़की सिलीगुड़ी की रहने वाली है जो कि सिर्फ इसलिए घर छोड़कर भाग गई थी कि उसके माता-पिता ने मोबाइल पर चैटिंग करने से मना किया था. अब रेलवे चाइल्ड लाइन के द्वारा बरामद लड़कियों का मेडिकल जांच कराने के बाद बालिका गृह भेजा गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *