पत्रकार के भाई का हत्यारा कुख्यात शुभम मिश्रा को पुलिस ने दबोचा ; हत्या व रंगदारी के मामले में थी तलाश

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या रंगदारी के मामले में फरार चल रहे अपराधी शुभम मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने के आरोपी शुभम मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पूछताछ के बाद आरोपी ने एक हत्याकांड में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है.

इस आरोपी के द्वारा मुजफ्फरपुर में एक पत्रकार के भाई की हत्या करने की बात बताई गई है. वही इस आरोपी से पूछताछ और अनुसंधान के क्रम में पता चला है कि इस पर पहले से ही कई थानों में लगभग आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. जिनमें यह फरार चल रहा था. पुलिस ने आरोपी पर कटेया थाना, भोरे थाना, औराई थाना तथा नगर थाना में पहले से मामले दर्ज होने की पुष्टि कर ली है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन सभी मामलों में इस गिरफ्तार आरोपी पर कार्रवाई सुनिश्चित करवाने के लिए काम किया जाएगा.

फिलहाल पूछताछ के बाद इस आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. यह आरोपी कटेया थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर का निवासी है और हाल ही में रामदास बगही पंचायत के मुखिया ने इस आरोपी पर रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार कर लिया.

साभार : आलोक कुमार

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *