आरा-छपरा पुल पर अनियंत्रित ट्रक के धक्के से कार दुर्घटनाग्रस्त, सैनिक के पत्नी की मौत ; सैनिक व दो बच्चे गंभीर स्थिति में रेफर

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिला अंतर्गत आरा-छपरा पुल पर अनियंत्रित ट्रक के धक्के से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे उसमें सवार सैनिक के पत्नी की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. जबकि सैनिक एवं उसके दो बच्चों को गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है. मृत महिला मध्य प्रदेश के सिंधी जिला अंतर्गत मझौली थाना क्षेत्र के प्रथरौला गांव निवासी गजेंद्र सिंह चौहान की 44 वर्षीय पत्नी निर्मला सिंह चौहान बताई गई है. इस दुर्घटना में उसके पति गजेंद्र सिंह चौहान एवं 15 वर्षीय पुत्री गुनगुन तथा 11 वर्षीय पुत्र कार्तिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया है.

फिलहाल तीनों का उपचार पटना एम्स में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा उनके घर वालों को मध्य प्रदेश भेजी गई. सूचना के बाद परिजन रोते-पीटते सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द किया गया है. वहीं परिजन शव को लेकर मध्य प्रदेश के लिए निकल चुके हैं. वही परिवार के अन्य सदस्य एम्स, पटना पहुंचे हुए हैं.

बंगाल में जेसीओ के पद पर कार्यरत है गजेंद्र सिंह चौहान

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि गजेंद्र बंगाल में फौज में नौकरी करते हैं और बंगाल के बीनागुड़ी में जेसीओ के पद पर कार्यरत है. उन्होंने बताया कि घर में शादी समारोह होने के कारण बंगाल में चुनाव समाप्त होने के बाद गजेंद्र अपनी बीवी वह दो बच्चों के साथ कार से मध्य प्रदेश लौट रहे थे. तभी आरा-छपरा पुल पर किसी अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को धक्का मार दिया. जिससे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में निर्मला की मौत हो गई. जबकि उसके पति व दो बच्चों का उपचार पटना एम्स में चल रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *