प्रेम प्रसंग में हत्या कर फेंके गए अधजले शवको पुलिस ने किया बरामद

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के श्रीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव स्थित नहर के समीप एक बोरे में भरकर फेंके गए अधजले शव को पुलिस ने बरामद किया है. बोरे से शव निकलने के साथ ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जिसके बाद शव की शिनाख्त गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नटवां गांव निवासी वकील अंसारी के 27 वर्षीय पुत्र मो साहेब अंसारी के रूप में की गई.

जिसके बाद जैसे ही इस घटना की सूचना परिवार वालों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि वह युवक 26 अप्रैल की रात से लापता हुआ था. जिसके बाद घरवाले उसकी खोजबीन में लगे थे. इस मामले में मृतक के घर वालों ने बताया कि बीते 26 अप्रैल की रात भोजन करने के बाद घर के छत पर सोने चला गया था. लेकिन रात मेरी बहू रात में ही वह गायब हो गया. सुबह में जब छत पर उसकी खोजबीन की गई थी उसका कहीं पता नहीं चला.

तब उनको लगा कि वह शौच करने गया होगा. जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू की. काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई अता-पता नहीं चला तो परिजनों के द्वारा इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई.जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. वहीं 1 मई को जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि श्रीपुर ओपी क्षेत्र के भगवानपुर गांव से होकर गुजरने वाले हथुआ शाखा नहर के किनारे एक बोरे में शव फेंका गया है तो पुलिस वहां पहुंची और शव की शिनाख्त की गई.

इस मामले में ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कहीं अन्यत्र किए जाने के बाद साक्ष्य सुपा छुपाने के लिए उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया है. जिसके बाद उसके अधजले शव को बोरे में भरकर नहर के समीप फेंक दिया गया है. वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था और दर्जी का काम करता था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *