छपरा में कैंसर मरीजों के लिए राहत ; सर्जरी व कीमोथेरेपी की सुविधा हुई प्रारंभ

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  यह खबर सारण के कैंसर मरीजों को राहत देने वाली है. अब कैंसर मरीजों को सर्जरी एवं कीमोथेरेपी के लिए बाहर जाकर ना तो परेशान होने की जरूरत है और ना ही अधिक खर्च करने की जरूरत है. अब यह सुविधा छपरा शहर में प्रारंभ हो गई है, जहां आपको घर के समीप रहकर न्यूनतम खर्च में ऑपरेशन की सुविधा एवं कीमोथेरेपी की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है. कैंसर सर्जरी के बाद कीमोथेरेपी की सुविधा छपरा शहर के दहियावां स्थित “कुमार हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर” में किया गया है. सफल ऑपरेशन के बाद उस मरीज का अब कीमोथेरेपी किया जा रहा है. यह ऑपरेशन शहर के प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर सजल कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा किया गया है इस विषय पर सजन डॉक्टर सजल कुमार ने बताया कि जिले के गड़खा प्रखंड की रहने वाली एक महिला सात-आठ महीने से पेट दर्द एवं अधिक रक्तस्राव से परेशान थी.

अनेक चिकित्सकों से दिखाने के बाद भी कोई आराम नहीं मिला था जिसके बाद वह उनके पास आई उनके द्वारा जांच उपरांत पाया गया कि मरीज के दाहिने अंडाशय में कैंसर युक्त गांठ है. जिसके बाद उनके द्वारा परिजनों को पूरी जानकारी दी गई और ऑपरेशन करने की बात कही गई. परिजनों के सहमति के बाद उनके द्वारा अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ उस महिला का सफल सर्जरी कर अंडाशय से कैंसर युक्त गांठ निकाला गया. जिसके बाद फिलहाल उस मरीज का कीमोथेरेपी किया जा रहा है. मरीज उपचार के बाद काफी स्वस्थ है और अपनी दिनचर्या खुद करने लगी है. डॉ कुमार के द्वारा बताया गया कि इससे पहले भी दो-तीन सफल ऑपरेशन उनके द्वारा किया गया है. ऐसी स्थिति में सारण के कैंसर मरीजों एवं उनके परिवार वालों को ऑपरेशन के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है. उन्हें यह सुविधा अपने जिले में ही कम खर्च पर उपलब्ध हो चुकी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *