प्रदेश में शीतलहर एवं बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद किए जा सकते हैं सभी विद्यालय

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- बिहार में शीतलहर एवं बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सभी विद्यालय बंद किए जा सकते हैं. जिसको लेकर बिहार सरकार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने पत्रांक- 06/वि० 09- 68 / 2022 के माध्यम से इसकी सूचना हेतु प्रदेश के सभी जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, बच्चों के अभिभावकगण तथा प्राथमिक / माध्यमिक शिक्षक संघों से विद्यालयों को बंद करने हेतु पत्र जारी किया है.

 

जिसमें कहा गया है कि जिला में बढ़ते ठण्ड एवं शीतलहर की समीक्षा कर अपने जिला के सभी सरकारी विद्यालयों को 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2022 तक बंद करने पर विचार किया जाए. साथ ही स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार इस पर शीघ्र अमल करने की बात कही गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *